पनागर: बिजली बिल: ₹59,000 के बकाया ने बिलहरी निवासी राकेश की उड़ाई नींद, किस्तों की गुहार पर मिली 'कुर्की' की धमकी
बिलहरी निवासी राकेश इन दिनों बिजली विभाग के भारी-भरकम बिल और अधिकारियों के अड़ियल रवैये से बेहद परेशान हैं। राकेश का कहना है कि उनका बिजली बिल ₹59,000 तक पहुंच गया है और वे इसे किस्तों में चुकाना चाहते हैं, लेकिन विभाग इस पर बिल्कुल भी राजी नहीं है। उन्होंने बताया कि विभाग ने न केवल साल भर पहले उनका मीटर निकाल लिया, बल्कि अब वे घर के तार और अन्य सामान भी उठा