कांके: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम तालाब में नहाने के दौरान एक व्यक्ति डूबा, तलाश जारी
Kanke, Ranchi | Nov 2, 2025 सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित मधुकम तालाब में रविवार सुबह करीब 11 बजे नहाने के दौरान एक व्यक्ति डूब गया। डूब व्यक्ति की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत मधुकम तालाब पहुंचे और डूबे हुए व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। सूचना पाकर सुखदेव नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।