शाहजहांपुर: करोड़ों की लागत से बना सैटेलाइट बस अड्डा यात्रियों को नहीं भाया, चार दिन में सिर्फ 34 ने किया सफर
शाहजहांपुर।रोजा में स्थित करोड़ों रुपये की लागत से बने सैटेलाइट बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या अब भी बेहद कम बनी हुई है। बस अड्डे के संचालन को एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद यहां अपेक्षित भीड़ नहीं पहुंच रही है। पिछले चार दिनों में शाहजहांपुर समेत विभिन्न डिपो की 211 बसों का संचालन हुआ, लेकिन केवल 34 यात्रियों ने यहां से टिकट लेकर यात्रा शुरू की, जबकि