बैतूल नगर: सड़क पर अचानक सामने आई भैंस, बेकाबू हुई बाइक... 21 वर्षीय युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
बैतूल मुलताई के समीप मासौद क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, जामठी निवासी 21 वर्षीय आकाश सलामे अपनी बाइक से जा रहा था, तभी अचानक सड़क पर एक भैंस आ गई। भैंस को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और आकाश बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि युवक को गंभीर चोटें आईं।