मंगलवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम व कवर्धा विधायक विजय शर्मा कवर्धा दौरे पर रहेंगे।इस दौरान मंगलवार की सुबह 11 बजे बिरकोना स्कूल में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ करेंगे जिसके बाद शाम 04 बजे डडसेना कलार समाज के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम समापन के बाद रायपुर के लिए रवाना होंगे।