मंदसौर: लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, मंदसौर की 2.60 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 39 करोड़ रुपए
मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की पात्र महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि हस्तांतरित की। इस दौरान मंदसौर जिले की 2 लाख 60 हजार 383 महिलाओं के बैंक खातों में कुल 39 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक के जरिए भेजे गए।