फर्जी डिग्री सिंडिकेट का भंडाफोड़: पौड़ी पुलिस ने देहरादून से एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
नकली मोहरों और जाली हस्ताक्षरों से रचा था धोखाधड़ी का बड़ा जालपौड़ी गढ़वाल पुलिस ने फर्जी डिग्री बनाने वाले एक बड़े सिंडिकेट के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए इस रैकेट से जुड़े एक मुख्य आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूर्व में भी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जांच टीम ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी अंकतालिकाएं (Marksheets), कूटरचित (Forged) दस्तावेज और कई महत्वपूर्ण विश्वविद्यालयीय अभिलेख बरामद किए हैं।