दुधि: बीना में हाईवा वाहन ने क्रेटा को मारी जोरदार टक्कर, कार 70 मीटर तक घिसटी, चालक बाल-बाल बचा
शक्तिनगर के बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में एक हाईवा वाहन ने क्रेटा कार को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि क्रेटा कार लगभग 60 से 70 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार चालक इस घटना में बाल-बाल बच गया।यह घटना मंगलवार की शाम करीब 7:15 बजे एनसीएल बीना परियोजना के महाप्रबंधक कार्यालय के पास हुई।