देहरादून: प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन ने प्रसार भारती कार्यालय में कहा- वनाग्नि से निपटने के लिए विभाग की तैयारी पूरी है
प्रमुख वन संरक्षक डॉ धनंजय मोहन ने बताया कि प्रदेश में फायर सीजन शुरू हो गया है। वनाग्नि से निपटने के लिए विभाग ने नवंबर माह से ही लोगों को जागरूक किया। साथ ही विभाग की ओर से 1438 क्रू स्टेशन बनाए गये हैं। साथ ही एप के जरिए भी वनाग्नि की घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।