मानसी: मानसी प्रखंड में बैठक आयोजित, चार जुलाई तक चलेगा विशेष पोलियो अभियान, घर-घर पिलाई जा रही दवा
खगड़िया जिले को पोलियो मुक्त बनाने के उद्देश्य से 29 जून से शुरू हुआ विशेष पोलियो अभियान 4 जुलाई तक चलेगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका और समाजसेवियों की संयुक्त टीम घर-घर तथा चौक-चौराहों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिला रही है। गुरुवार शाम चार बजे को मानसी प्रखंड में बीडीओ राजीव कुमार, सीओ आमीर हुसैन, प्रखंड जीविका परियोजना