शुक्रवार की शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला गंगा, पर्यावरण व वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक जनपद में एक नदी को चिन्हित करते हुए उसके जीर्णोद्धार की कार्य योजना तैयार की जानी है, जिसके लिए जनपद में खोखरी नदी को चिन्हित किया गया है। डीएम ने दिशा निर्देश दिए।