मंदसौर: सिंगोली हादसे के बाद प्रशासन सख्त, गणपति चौक में जर्जर मकानों पर कार्रवाई
सिंगोली में जर्जर मकान गिरने की घटना के बाद मंदसौर प्रशासन ने शहर में अभियान तेज किया है। गणपति चौक क्षेत्र में पुलिस बल की मौजूदगी में दो जर्जर मकानों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया,अब तक आठ मकान चिन्हित और 70 को नोटिस जारी किए गए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर अन्य खतरनाक भवनों पर भी कार्रवाई जारी रहेगी,