शहपुरा: शहपुरा पुलिस ने साइबर क्राइम को लेकर आम जनों को किया जागरूक , मोबाइल चलाते समय सावधानी रखने का दिया संदेश
शहपुरा पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में आम जनों को साइबर क्राइम को लेकर जागरूक करते हुए मोबाइल चलाने के दौरान सावधानी बरतने की चेतावनी दी । दरअसल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहपुरा पुलिस ने साइबर क्राइम को लेकर सोमवार दोपहर 12:00 बजे जन जागरूकता अभियान चलाया ।