जशपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता–सहायिकाओं का आंदोलन तेज, 3 फरवरी को बजट पत्र जलाकर विरोध, 12 फरवरी और 7 मार्च को एकदिवसीय धरना
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन (सीटू) छत्तीसगढ़ ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कार्यक्रम को तेज करने की घोषणा की है। यूनियन द्वारा जिला प्रशासन को सौंपे गए आवेदन के अनुसार 3 फरवरी 2026 को बजट सत्र के विरोध में बजट पत्र जलाकर प्रदर्शन किया जाएगा तथा इसके बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा। यूनियन की जिला अध्यक्ष मनोरंजनी टोप्पो ने रविवार की शाम पांच बजे जानकारी