पिपरा: दुबटीया जपला जर्जर सड़क पर बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक की मांग, सपा नेता कमलेश यादव ने किया प्रदर्शन
Pipra, Palamu | Mar 19, 2026 हरिहरगंज हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी सह समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव ने गुरुवार को पीपरा अंचल कार्यालय पहुंचकर पीपरा प्रखंड के दुबटीया–जपला पथरा मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने पलामू उपायुक्त के नाम अंचल अधिकारी जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा।