खगड़िया: शहर के कुतुबपुर में एएनएम कुमकुम कुमारी सेवानिवृत्त, विदाई सह सम्मान समारोह भावपूर्ण माहौल में संपन्न
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खगड़िया शहर अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेंद्र कुतुबपुर में कार्यरत एएनएम कुमकुम कुमारी मंगलवार शाम पांच को 36 वर्षों की गौरवपूर्ण एवं समर्पित सरकारी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर स्वास्थ्य उपकेंद्र परिसर में उनके सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, आशा का