गोरौल: उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न
उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ संपन्न हो गया। शुक्रवार की सुबह 6 बजे ही महिलाओं ने छठ पूजा की पारंपरिक गीत गाते हुए गोरौल प्रखंड के कटरमाला, इनायतनगर, भटोलिया, इस्माईलपुर, सोंधो सहित विभिन घाट पहुची और व्रतियों ने अर्घ्य दिया। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का दूध का पारण कर छठ पूजा संपन्न हो गया।