गोरौल: गोरौल प्रखंड में छठ पूजा के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया गया
लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को छठ व्रती ने गुरुवार को शाम 5 बजे गोरौल प्रखंड के कटरमाला, इनायतनगर,भटोलिया,इस्माईलपुर, सोंधो सहित विभिन्न छठ घाटों पर अर्ध्य दिया। इस दौरान छठ घाटों पर बज रही छठ गीतों से छठी मय हो गया। इस दौरान सीओ अंशु कुमार,थानाध्यक्ष रौशन कुमार,अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ भ्रमणशील रहे।