मेदिनीनगर (डालटनगंज): डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के सामने कूदे व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक व्यक्ति ने मालगाड़ी के सामने खुद कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना सुबह करीब 10:45 बजे की बताई जा रही है। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ जवान विकास कुमार पाठक ने तत्परता दिखाते हुए घायल अज्ञात व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच पहुंचाया, जहां इलाज क