सीतापुर: रायपुर के पास तेज रफ्तार ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर, नौ लोग हुए घायल
जनपद की रामकोट थाना क्षेत्र के रायपुर के पास तेज रफ़्तार ऑटो और बाइक में सड़क पर जोरदार टक्कर हो जाने से ऑटो में सवार 6 लोग और बाइक पर सवार 3 लोग कल 9 लोग जख्मी हो गए थे। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के द्वारा सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ था।