पन्ना: खून का प्यासा हुआ सगा भाई: रास्ते के मामूली विवाद में दो बुजुर्गों को बेरहमी से पीटा हालत नाजुक!
Panna, Panna | Jun 15, 2026 रास्ते के मामूली विवाद ने आज सोमवार, 15 जून को एक ही परिवार में खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। थाना क्षेत्र के ग्राम नारायनपुरा में मंझले भाई रामलाल ने अपने दो बेटों (शिवदयाल और देवीदीन) के साथ मिलकर अपने ही सगे बड़े भाई कृपाल (70 वर्ष) और छोटे भाई बद्री सिंगरौली (60 वर्ष) पर लाठी और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।