खरगोन शहर के नाई मोहल्ला में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में चक्की चलाने के दौरान 35 वर्षीय मंगल बाई पत्नी गिरधारी चमार की साड़ी का पल्लू मशीन में फंस गया। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले उसके बाल भी चक्की की चपेट में आ गए और देखते ही देखते उसका सिर गंभीर रूप से घायल हो गया।