गोला: बड़हलगंज में संत रविदास जयंती कलश यात्रा का स्वागत, वाराणसी से गोवर्द्धनपुर की पवित्र धुली लेकर पहुंची यात्रा
Gola, Gorakhpur | Jul 30, 2026 संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से निकाली जा रही पवित्र धुली कलश यात्रा का गुरुवार को बड़हलगंज के राम परशुराम चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के नगर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का अभिनंदन किया।