खुजनेर: राजगढ़ जिले के चौमा गांव में राजगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष ने भंवर लाल रुहेला को दी श्रद्धांजलि
राजगढ़ जिले के चौमा गांव में रविवार को शाम 5 बजे करीब राजगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पंडा जी भंवर लाल रुहेला के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।