जरीडीह: बाँधडीह कोचागोड़ा में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया बाह्य पोरोब सरहुल
बाँधडीह दक्षिणी पंचायत स्थित कोचागोड़ा जादुकोचा टांड़ में बाह्य पोरोब समिति द्वारा धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ प्रकृति पर्व सरहुल का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि विधान से नायके बाबा ने जाहेरगढ़ में जाहेर स्थल पर पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्य रूप से झामूमो से समाजसेवी अम्बिका देवी, मंतोष सोरेन सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।