ग्वालियर गिर्द: डबरा हाईवे पर सिमरिया टेकरी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, युवक गंभीर घायल
डबरा-ग्वालियर हाईवे पर सिमरिया टेकरी के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक अपनी पत्नी को लेने डबरा जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक दूर तक घिसटती चली गई। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसका इलाज चल रहा है।