जौनपुर: बिशुनपुर गांव में घोटाले की जांच के दौरान भिड़े दो पक्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
जौनपुर के सिरकोनी ब्लॉक के बिशुनपुर गांव में विकास कार्यों में कथित घोटाले की जांच करने पहुंची टीम के सामने ही दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव निवासी रमेश और इंद्राज यादव ने विकास कार्यों में लाखों रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी।