टिब्बी: ब्रह्माकुमारी केंद्र टिब्बी में राजयोगिनी दादी जानकी का 6वां स्मृति दिवस मनाया गया, श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए
कस्बे के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र पर गुरुवार को संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी जी का छठा पुण्य स्मृति दिवस अत्यंत श्रद्धा और भावपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के साधकों, गणमान्य नागरिकों और अतिथियों ने दादी जी के चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।