कैराना: कांधला क्षेत्र के एलम बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल
कांधला थाना क्षेत्र के एलम बाईपास मार्ग पर हादसा सामने आया है। शनिवार शाम करीब चार बजे मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक बाईपास मार्ग पर सड़क किनारे गाड़ी का टायर बदल रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।