निम्बाहेड़ा: चित्तौड़गढ़ निम्बाहेड़ा मार्ग पर भावलिया के पास दो बाइक की भीषण भिड़ंत, हादसे में चार लोग घायल
बुधवार रात 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ निम्बाहेड़ा मार्ग पर भावलिया के निकट दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई हादसे में चार लोग घायल हुए हैं बताया जा रहा है कि एक बाइक की हेडलाइट बंद थी जिसके चलते सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई सूचना पर पहुंची एक सौ आठ एंबुलेंस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है ।