रतननगर थाना क्षेत्र के एनएच-52 के पास खेत में मिट्टी में दबे मिले युवक के शव के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया है। इस प्रकरण में मुख्य आरोपी अंकित मेघवाल को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया है, जबकि उसके 17 वर्षीय नाबालिग सहयोगी को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेजा गया है।