जगाधरी: लक्खा सिंह खेड़ी में हुए गोलीकांड का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, पुलिस ने की लोगों से पहचान करने की अपील
वीरवार सुबह 8:15 बजे जिम के बाहर कुछ अज्ञात लड़कों ने तीन लड़कों पर हमला कर दिया था। जिसमें से दो की मौत हो गई थी एक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। जिसके बाद उसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ है।जिसमें बेखौफ लड़के गोलियां चलाते हुए नजर आ रहे हैं।जिसके बाद गांव वालों में और आसपास के लोगों में डर का माहौल है। पुलिस ने भी लोगों से पहचान कीअपील की हैं