जगाधरी: साढ़ौरा के लक्ष्मी नारायण मंदिर में चोरों ने दरवाजा तोड़कर दान पत्र चुराये, जांच कर रही है पुलिस
वीरवार की सुबह 4:00 बजे जब पुजारी मंदिर में पहुंचा तो देखा मंदिर के दरवाजे टूटे पड़े थे। अंदर से दान पत्र भी चोरी हो चुके थे सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता लगा कि दो चोर मंदिर के दान पत्र चुराकर अपने साथ ले गए हैं। जिसमें पूरे महीने का लोगों के द्वारा डाला गया दान बीच में था। अब पैसे कितने थे पता नहीं। मौके पर कार्रवाई के लिए इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है