चंबल में दिनदहाड़े खून का बदला, न्यायालय से लौट रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या, डबल मर्डर से जुड़े हो सकते हैं तार
मुरैना के पोरसा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 52 वर्षीय महावीर प्रसाद शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।वह न्यायालय से घर लौट रहे थे,तभी बम्मा के पास अज्ञात आरोपियों ने सिर में 5-6 गोलियां मारीं।गोली लगने से उनकी खोपड़ी खुल गई और वे खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़े। पुलिस हत्या की वजह करने की जांच शुरू कर दी है। पुरानी रंजिश के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है।