जलेसर: अवागढ़ में भीषण जाम, राहगीर घंटों फंसे, यातायात पुलिस नदारद, पहले भी एंबुलेंस फंसी थी
एटा जिले के अवागढ़ कस्बे में सोमवार को एटा-टूंडला मार्ग पर भीषण जाम लग गया। इस जाम में दूर-दराज से आ रहे राहगीर घंटों फंसे रहे।जाम के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के लिए कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मौजूद नहीं दिखा। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का आरोप है कि अवागढ़ में आए दिन जाम की समस्या रहती है, जिसके कारण पहले भी कई