सिवनी: छिड़िया पलारी इलाके में सूने मकानों में लगातार चोरी से दहशत, ग्रामीणों ने कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन
Seoni, Seoni | Apr 28, 2026 सिवनी के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र के छिड़िया पलारी इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र वासियों में डर का माहौल है। नाराज लोगों ने मंगलवार को कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सूने मकानों को निशाना बनाकर चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।