मदनपुर थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में थानाध्यक्ष ने बताया कि सरस्वती पूजा समारोह के सभी आयोजकों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा और डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।