मड़ियाहू: कुद्दूपुर के पास खड़े ट्रैक्टर में बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की हुई मौत
जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुद्दूपुर के पास खड़े ट्रैक्टर में बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।