मांगरौल: भारतीय किसान संघ चितौड़ प्रांत ने मांगरोल में तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Mangrol, Baran | Jun 26, 2025 भारतीय किसान संघ चितौड़ प्रांत ने मांगरोल में तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नकली खाद-बीज बनाने व बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। गुरुवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार ज्ञापन में किशनगढ़ में पकड़ी गई फर्जी फैक्ट्रियों का हवाला देते हुए प्रदेशभर में इंटेलिजेंस के ज़रिए निगरानी की मांग की गई।