हरलाखी: गंगौर SSB द्वारा आयोजित मिथिला क्रिकेट प्रतियोगता पर पिपरौन क्रिकेट क्लब ने जमाया कब्जा
हरलाखी प्रखंड के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48 वी बटालियन गंगौर SSB कैम्प द्वारा आयोजित मिथिला क्रिकेट प्रतियोगता पर पिपरौन क्रिकेट क्लब ने कब्जा जमा लिया। शनिवार को गंगौर नंद लाल प्लस टू हाईस्कूल के मैदान में खेले गये निर्धारित 12 ओवर के फाइनल मुकावले में पिपरौन क्रिकेट क्लब ने गंगौर क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराकर प्रतियोगता पर कब्जा जमा लिया।