हरलाखी: बेनीपट्टी सर्किल इंस्पेक्टर ने हरलाखी थाने का किया निरीक्षण, लंबित मामलों को लेकर की समीक्षा
बेनीपट्टी सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा ने हरलाखी थाने का निरीक्षण कर लंबित कांडों की समीक्षा की। उन्होंने फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने, लंबित कांडों का निष्पादन करने के साथ शराब माफियाओं पर नकेल कसने व रात्रि गश्त बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।