ललितपुर: घुसयाना निवासी बुजुर्ग दंपत्ति अपनों की दहशत के साये में चार दिनों से भूखे सुमेरा तालाब पर बैठे, एसपी ने खिलाया खाना
मोहल्ला घुसयाना निवासी बुजुर्ग दंपत्ति अपनों की गुंडई एवं दहशत के साये के कारण बीते लगभग चार दिनों से अपना घर छोड़कर सुम्मेरा तालाब पर भूखे प्यासे बैठे हुए थे सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने समस्या के संबंध में जानकारी लेते हुए दंपति को मदद का आश्वासन देकर खाना खिलाया।साथ ही पुलिस द्वारा समस्या का समाधान करते हुए उन्हें उनका मकान दिलाया गया है।