सोमवार दोपहर करीब 1 बजे नागपुर–भोपाल नेशनल हाईवे पर स्थित बरेठा घाट एक बार फिर काल बनकर सामने आया। यहां एक ट्रैक्टरों से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर आगे चल रही कारों से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन कारें आपस में भिड़ गईं और एक बाइक सवार दंपति भी हादसे की चपेट में आ गया।