बेल्थरा रोड: टंगुनिया गांव के पास सड़क हादसे में घोसी के पूर्व सांसद स्व. हरीनारायण राजभर के पुत्र हुए जख्मी, लखनऊ मेदांता में भर्ती
बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के टंगुनिया गांव निवासी तथा घोसी के पूर्व सांसद स्व. हरीनारायण राजभर के पुत्र अटल राजभर सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उभांव थाना क्षेत्र के बड़ी टंगुनिया के समीप रात करीब 9 बजे हुआ, जब वे बेल्थरारोड बाजार से फल एवं अन्य घरेलू सामान लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में रहस्यमय तरीके से उन