पटोरी: कुम्हार परिवार की बेटी संजना बनी पटोरी अनुमंडल टॉपर, 479 अंकों से रचा इतिहास
समस्तीपुर जिले के मोहिद्दीननगर की रहने वाली संजना कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की है। कुम्हार परिवार से आने वाली संजना ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 500 में से 479 अंक प्राप्त कर पटोरी अनुमंडल में प्रथम स्थान हासिल किया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने नियमित 10 से 12 घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम पाया। उनके पिता मिस्त्री का काम करते हैं।