गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के संडेश्वर गांव में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में 65 वर्षीय मंगिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। झड़प के दौरान उनके सिर में गहरी चोट लगने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और वे बेहोश हो गईं। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी