गढ़वा: भवनाथपुर बस्ती निवासी शख्स ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या
Garhwa, Garhwa | Jan 2, 2025 ग़ढ़वा जिले के भवनाथपुर बस्ती निवासी रंजीत पासवान का 24 वर्षीय पुत्र पपन कुमार ने बुधवार की देर रात कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया।जानकारी के अनुसार एक जनवरी को पपन कुमार अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मना कर घर लौटा था। इस दरम्यान अत्यधिक शराब का सेवन किया था शराब के नशे में परिवार में विवाद हुआ और उसने गुस्से में आकर कीटनाशक पदार्थ खा लिया।