गढ़वा: नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में सुहेब खान मारपीट की घटना में घायल
Garhwa, Garhwa | Jan 2, 2025 नगर ऊंटारी थानांतर्गत विशुनपुर गांव निवासी जहीर खान का पुत्र सुहेब खान मारपीट की घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों ने गुरुवार के शाम करीब 5 बजे बताया कि सुहेब नगर ऊंटारी से अपने घर जा रहा था। उसी क्रम में राजा पहाड़ी मार्ग पर पहले से घात लगाए बाइक सवार विशुनपुर गांव के लोग ने मारपीट घायल कर दिया।