बड़ौत: बड़ौत में निजी स्कूल के प्रिंसिपल के घर 6 लोगों ने किया हमला, पत्नी से हाथापाई, तोड़फोड़ और फायरिंग का आरोप, मुकदमा दर्ज
Baraut, Bagpat | May 10, 2025 बड़ौत स्थित सुमैर कॉलोनी में रहने वाले रणवीर सिंह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक निजी स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि कॉलोनी के ही कुछ लोगों के साथ कई महीने पहले मामूली कहासुनी हो गई थी। गणमान्य लोगों ने मामला शांत करा दिया था। लेकिन अभी भी वे लोग पूरे परिवार के साथ रंजिश रखते हैं।