बाड़मेर: रेगिस्तान में नया कीर्तिमान, बाड़मेर के 45 BLO और सुपरवाइजर को सम्मानित किया गया, मतदाता सूची डिजिटाइजेशन में जिला अव्वल
जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में कलेक्टर टीना डाबी ने मंगलवार शाम 5 बजे बताया कि मतदाता सूची का अद्यतन लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करने वाला सबसे जिम्मेदार कार्य है। रेगिस्तानी कठिनाइयों के बावजूद बाड़मेर जिले ने न सिर्फ 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन समय से पूर्व पूरा किया, बल्कि 97प्रतिशत मैपिंग कर प्रदेश में शीर्ष स्थान भी हासिल किया। डाबी ने टीमवर्क, ईमानदारी और